Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

गुजरात: राजकोट में अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर, एक महीने पहले साधु का कमीश्नर से हुआ था विवाद; जानें पूरा मामला

गुजरात के कालावड रोड पर जीएसटी कमिश्नर के साथ बदसलूकी करने वाले साधु के आश्रम पर बुलडोजर चल गया है. साधु ने कुछ दिन पहले कालावाड रोड पर जीएसटी कमिश्नर की कार को रोककर तोड़फोड़ की थी और ट्रैफिक जाम भी कर दिया था. ऐसे में कार्रवाई करते हुए कालावड के वागुदाद में एक साधु के आश्रम को ध्वस्त कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक महंत योगी धर्मनाथ ने जीएसटी कमिश्नर की कार के बोनट को तोड़ दिया था. कमिश्नर ने इस वजह से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद जांच में पुलिस पता चला कि योगी धर्मनाथ ने 3 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण कराया था. ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए योगी धर्मनाथ के आश्रम पर बुलडोजर चला दिया.

पहले दिया गया था नोटिस

पुलिस ने बताया कि आश्रम में गांजे के पौधे उगाए गए हैं. इसके अलावा गांव के सरपंच समेत लोगों ने कहा कि आश्रम अवैध है. हालांकि आश्रम को लेकर अवैध जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन विभाग ने साधु को दो बार नोटिस दिया, लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया. ऐसे में कार्रवाई के तहत योगी धर्मनाथ के आश्रम को ध्वस्त कर दिया गया है और कब्जा की गई सरकारी जमीन को वापस ले लिया गया. जिला प्रशासन विभाग के अधिकारियों को नोटिस देकर आश्रम को तोड़ दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

राजकोट के महिला कॉलेज अंडरपास पर एक महीने पहले जीएसटी कमिश्नर की महंत योगी धर्मनाथ और तीन अन्य लोगों के बीच झड़प हो गई थी. यह विवाद रात करीब 9.45 बजे हुआ था. विवाद में योगी धर्मनाथ और उसके साथियों ने जीएसटी कमिश्नर की कार के बोनट पर तोड़फोड़ कर दी थी. साथ ही अपशब्द भी कहना भी शुरू कर दिया था. ऐसे में बहस इतनी बढ़ गई कि पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया गया. जीएसटी कमिश्नर ने महंत योगी धर्मनाथ, प्रवीण मेर और अभिषेक नाम के व्यक्ति के खिलाफ ए डिवीजन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके तहत महंत के आश्रम पर कार्रवाई हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.