Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनेगी बायोपिक? उठी सलमान खान को कास्ट करने की मांग

नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या ने पूरे मुंबई को हिलाकर रख दिया. इस हत्या की जिम्मेदारी एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बिश्नोई गैंग ने ली है. हालांकि एनसीपी नेता की हत्या में पुलिस ने अभी तक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिंक की पुष्टि नहीं की है. वहीं फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा एक अलग ही वर्जन सभी के सामने पेश करते हुए नजर आ रहे हैं. बीते कुछ दिनों से डायरेक्टर लगातार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर ट्वीट करते हुए नजर आ रहे हैं.

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद जहां सलमान खान की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है. वहीं राम गोपाल वर्मा गैंगस्टर की बायोपिक की बातें करते हुए नजर आ रहे हैं. डायरेक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “अगर कोई फिल्म सबसे बड़े गैंगस्टर पर बेस्ड हो, तो कोई भी फिल्म मेकर दाऊद इब्राहिम या छोटा राजन जैसे दिखने वाले व्यक्ति को कास्ट नहीं करेगा.. लेकिन यहां, मैं एक भी फिल्म स्टार को नहीं जानता जो बी से ज्यादा अच्छा दिखता हो.”

लॉरेंस बिश्नोई की बायोपिक में सलमान?

राम गोपाल के इस ट्वीट पर यूजर्स ने कमेंट की लाइन लगा दी. ज्यादातर यूजर्स ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की बायोपिक के लिए सलमान खान का नाम सजेस्ट किया. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, सलमान खान को लॉरेंस के रूप में कास्ट करना सबसे बड़ी आयरनी होगी. एक दूसरे यूजर ने लिखा, राम गोपाल वर्मा डायरेक्टर, बिश्नोई हीरो और विलेन….सलमान?

राम गोपाल वर्मा की थ्योरी

इतना ही नहीं राम गोपाल वर्मा ने इससे पहले भी एक ट्वीट किया था और लिखा था कि लॉरेंस बिश्नोई सिर्फ 5 साल का बच्चा था जब 1998 में हिरण को मार दिया गया था और बिश्नोई ने 25 साल तक अपनी नाराजगी बरकरार रखी और अब 30 साल की उम्र में वह कहता है कि उसके जीवन का लक्ष्य उस हिरण की हत्या का बदला लेने के लिए सलमान को मारना है.. क्या ये है एनिमल लव इस पीक पर आ गया है या भगवान अजीब मज़ाक कर रहे हैं?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.