Breaking News in Hindi

ग्रहों के राजकुमार का दिवाली के बाद होगा उदय, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

इंदौर।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवंबर में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होगा। जिसमें खासतौर पर बुध ग्रह का गोचर शामिल है। ग्रहों के युवराज बुध का वृश्चिक राशि में उदय होने वाला है। बुध का उदय 13 नवंबर को होगा। बुध के गोचर का असर 12 राशियों पर दिखाई देगा। ग्रहों के राजकुमार के प्रभाव से तरक्की मिलेगी। तो आइए जानते हैं बुध का उदय किन राशियों के लिए फायदा रहेगा।

सिंह राशि

बुध का उदय होना सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है। इस समय संपत्ति का सुख मिल सकता है। विलासितापूर्ण वस्तु खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पद-प्रतिष्ठा मिलेगी। लव अफेयर में नजदीकियां बढ़ेगी। घर के सदस्यों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

आर्थिक दृष्टि से बुध का उदय वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। अप्रत्याशित धन की प्राप्ति हो सकती है। धन संचय करने में सफल रहेंगे। आपके आत्मविश्वास के सामने कोई टिक नहीं पाएगा। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी दूर हो सकती है।

मीन राशि

बुध का उदय मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आय में वृद्धि हासिल करने में सफल रहेंगे। कामकाज की बाधाएं दूर हो सकती है। शेयर बाजार में पैसा लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है। छात्रों को संतोषजनक परिणाम मिलेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....