Breaking News in Hindi

ग्वालियर में एमबीए के छात्र पर बदमाश ने चलाई गोली, कहासुनी का बदला लेने की फायरिंग

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एमबीए के छात्र पर बदमाश ने कट्टे से फायरिंग कर दी, छात्र फायरिंग होता देख नीचे झुक गया जिसके बाद गोली दीवार में जाकर लग गई, पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है। यह घटना ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र में आने वाले सोनी गांव की है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कहासुनी हुई थी जिसके बाद रविवार को बदमाश ने फायर कर दिया। सोमवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया है सोनी गांव में रहने वाला आकाश एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। रविवार को आकाश अपने गांव में दोस्तों के साथ बैठा था। मेहरा कॉलोनी निवासी विकास बाइक से आया और बाइक रोक कर उसने कमर से कट्टा निकाल कर फायर कर दिया।

लेकिन उसके कट्टा निकालने से पहले ही आकाश सचेत हो गया और उसके गोली चलाते ही नीचे झुक गया और गोली पीछे दीवार में जाकर लग गई, सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई थी पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है आकाश ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उसकी विकास से कहासुनी हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...