Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

ग्वालियर में लगे ‘बांग्लादेश टीम वापस जाओ’ के नारे लगे, हिंदू संगठन कर रहे 6 अक्टूबर के टी20 का विरोध

ग्वालियर। भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में खेला जाएगा। इससे पहले यहां बांग्लादेश टीम का विरोध हो रहा है।

बांग्लादेश में सनातनियों पर हो रहे अत्याचारों से आक्रोशित हिंदू संगठन मैच के विरोध में सड़कों पर उतर आए है। सकल हिंदू समाज ने मानव श्रृंखला बनाकर हाथ में ‘बांग्लादेश टीम वापस जाओ’ के नारों की तख्तियां लेकर फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में रविकांत भदौरिया, डा. जयवीर भारद्वाज, वसंत गोड्याले, लोकेंद्र मिश्रा, ऊदल सिंह परिहार, राजेश कुशवाह, दीपक राजपाल सहित अन्य लोग शामिल थे।

बारिश से राहत, तैयारियां पूरी, एक ही रूट से स्टेडियम जाएंगी दोनों टीम

  • इस बीच, मुकाबले की तैयारियां भी अंतिम चरण में है। होटल से क्रिकेट स्टेडियम तक जाने के लिए दोनों टीमों का रूट तैयार किया गया। दोनों टीमें एक ही रूट से स्टेडियम तक जाएंगी।
  • पहले अलग-अलग रूट से टीमों को स्टेडियम तक ले जाने की तैयारी थी, लेकिन बाद में रूट बदला गया। दो अक्टूबर को टीमें ग्वालियर आ जाएंगी और 3 अक्टूबर से प्रैक्टिस शुरू होगी।
  • दोपहर एक से चार बजे तक और शाम पांच से रात आठ बजे तक टीमें प्रैक्टिस करेंगी। पहले दिन भारतीय टीम दोपहर में प्रैक्टिस करेगी और बांग्लादेश की टीम शाम को प्रैक्टिस करेगी।
  • दूसरे दिन बांग्लादेश की टीम दोपहर और भारतीय टीम शाम को प्रैक्टिस करेगी। यह व्यवस्था अल्टरनेट रहेगी। 6 अक्टूबर को स्टेडियम तक पहुंचने वाले रास्ते पर सुबह से ट्रैफिक बंद रहेगा।

पुलिस मुख्यालय से मिले 1871 जवान

क्रिकेट मैच को लेकर सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया गया है। 1871 जवान पुलिस मुख्यालय से मिले हैं। यह जवान एक अक्टूबर और चार अक्टूबर को ग्वालियर आ जाएंगे। अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, श्योपुर, टीकमगढ़, सागर, राजगढ़, भोपाल, इंदौर से फोर्स ग्वालियर भेजा जा रहा है।

एसएएफ और रिजर्व फोर्स की नौ कंपनियां, पीटीएस के 450 नवआरक्षक, वन विभाग का फोर्स, पीटीएस के सुपरवाइजरी स्टाफ के 60 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इसके अलावा ग्वालियर जिला पुलिस बल का करीब साढ़े तीन हजार का फोर्स मौजूद है। सुरक्षा में करीब चार हजार जवान लगेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.