Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

ग्वालियर में सिगरेट जलाते कैफे के अंदर घुसे बदमाश, फिल्मी स्टाइल में की फायरिंग…

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में चाय की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की है, यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि आरोपियों ने दुकान के अंदर घुसकर फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि घटना से दो दिन पहले दो आरोपियों का इस दुकान पर विवाद हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए यह फायरिंग की गई है। दुकानदार ने काउंटर के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई।

यह घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की है। सूचना पर गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस को सीसीटीवी वीडियो भी मिला है। इसमें बदमाश फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है दोनों बदमाश मंगलवार की शाम को मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान के अंदर घुसे थे और पिस्टल निकाल कर संचालक विकास भदोरिया पर फायरिंग कर दी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.