Breaking News in Hindi

घर पर नहीं था झोलाछाप डॉक्‍टर… पत्‍नी ने युवक को लगा दी थी सलाइन, जान पर बन आई, क्‍लीनिक सील

उज्जैन। जिले में झोलाछाप डाॅक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। शनिवार को अधिकारियों ने घट्टिया के ग्राम मीण में एक बंगाली डाॅक्टर के यहां छापेमार कार्रवाई की थी। क्लीनिक पर ऑपरेशन करने के औजार भी मिले हैं। डाॅक्टर की पत्नी ने एक युवक को सलाइन लगा दी थी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। सीएमएचओ को शिकायत के बाद ब्लाॅक मेडिकल आफिसर (बीएमओ) ने क्लीनिक सील कर दिया।

राजेश पुत्र मोहनलाल चौहान निवासी ग्राम मेलानिया तहसील महिदपुर ने शिकायत की थी कि उसके पुत्र नीलेश चौहान को गले में छाले होने पर ग्राम मीण में डाॅ. चंदन विश्वास के दवाखाना पर ले गया था। जहां पर डाॅ. विश्वास मौजूद नहीं थे। उनकी पत्नी सुजाता ने बताया कि डाॅक्टर साहब बाहर गए हैं।

डॉक्‍टर की पत्‍नी ने कर दिया उपचार

  • डॉक्‍टर की पत्‍नी ने कहा कि मैं भी डाॅक्टर हूं तथा तुम्हारे पुत्र को गले में ज्यादा छाले हो गए है।
  • डॉक्‍टर की पत्‍नी ने इस दौरान यह भी कहा कि युवक को सलाइन यानी बाटल चढ़ाना पड़ेगी।
  • इसके बाद डाॅक्टर की पत्नी सुजाता ने नीलेश नामक युवक को एक बाटल चढ़ा दी थी।
  • इसके दस मिनट बाद ही नीलेश का शरीर अकड़ गया और शरीर ठंडा भी पड़ गया था।
  • स्वजन उसे तत्काल उज्जैन में निजी अस्पताल ले गए थे। जहां उसकी हालत में सुधार आया ।

डाॅक्टर की डिग्री की कर रहे जांच

शिकायत मिलने के बाद शनिवार को सीएमएचओ डाॅ अशोक पटेल के निर्देश पर घट्टिया बीएमओ डा. अनुज शाल्य व टीम जांच के लिए ग्राम मीण पहुंचे थे। जहां डाॅ. चंदन के क्लीनिक पर छापा मारा था। अधिकारी क्लीनिक देखकर दंग रह गए थे। वहां पर ऑपरेशन करने के औजार व अन्य सामग्री मिली है। इस पर क्लीनिक सील कर दिया गया है। सीएमएचओ डाॅ. पटेल का कहना है कि डाॅक्टर की डिग्री की जांच की जा रही है। फिलहाल क्लीनिक सील कर दिया गया है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

महाकाल कायरो सेंटर संचालक को नोटिस जारी

उन्हेल रोड पर ढाबला फंटे पर स्थित महाकाल कायरो केयर सेंटर पर बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई की थी। बगैर डिग्री व रजिस्ट्रेशन के जितेंद्र परमार नामक व्यक्ति सेंटर संचालित कर रहा था। सेंटर पर बगैर अनुमति पैथालाजी लैब, एक्सरे मशीन, फिजियोथैरेपी की मशीनें लगी हुई थी। इसके अलावा एक मेडिकल स्‍टोर भी बगैर अनुमति के संचालित हो रहा था। इस पर सेंटर को सील कर दिया गया है। डाॅ. पटेल का कहना है कि सेंटर की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...