Breaking News in Hindi

घर पर पत्थर फेंका था, युवक को तीन लोगों ने चाकू से गोदा

भोपाल। रातीबड़ थाना इलाके में पड़ोसी के घर पर पत्थर फेंकने पर एक युवक की जान पर बन आई। पड़ोसी ने दो साथियों के साथ मिलकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

रास्ते में घेरकर मारा

रातीबड़ थाना पुलिस के मुताबिक सूरज नगर में रहने वाला मिथुन चावला मजदूरी करता है। गुरुवार दोपहर के समय मिथुन ने मोहल्ले में रहने वाले नरेंद्र नामक युवक के घर पर पत्थर फेंक दिया था। उसके बाद से नरेंद्र अपने साथी अनिकेत और एक अन्य के साथ मिलकर मिथुन की तलाश कर रहा था। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे मिथुन उन्हें मिल गया। तीनों ने रास्ते में उसे रोककर घेर लिया और जमकर मारपीट करते हुए चाकू से कई वार कर दिए। वारदात के बाद तीनों वहां से चाकू लहराते हुए भाग निकले।

आपराधिक प्रवृत्ति के हैं हमलावर

घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल हुए मिथुन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपितों का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पुताई करते समय लगा करंट, छत से गिरने से हुई मौत

कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक सीटीओ बैरागढ़ निवासी 22 वर्षीय जितेश पुत्र मंगल पुताई का काम करता था। गुरुवार दोपहर वह एक मकान के बाहरी हिस्से में पुताई कर रहा था, तभी वहां से गुजर रहे बिजली के तार से उसे करंट लग गया। इससे वह छत से नीचे गिर गया। ठेकेदार और उसके साथी युवक उसे उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस काम के दौरान ठेकेदार द्वारा बरती गई लापरवाही की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...