Breaking News in Hindi

चलती स्कूटी पर कपल ने किया रोमांस, बॉयफ्रेंड की गोद में बैठ गई लड़की; वीडियो देख भड़के लोग

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो कहीं भी अजीबोगरीब हरकतें शुरू कर देते हैं. आजकल मेट्रो और ट्रेनों में भी लोग ऐसी-ऐसी हरकतें करते नजर आ रहे हैं कि देख कर सबका पारा चढ़ जाता है. मेट्रो या ट्रेनों में गाने गाना या डांस करना तो अब आम हो गया है, कुछ कपल तो रोमांस करते भी नजर आते हैं और अब उनका ये रोमांस चलती बाइक पर भी शुरू हो गया है. आजकल ऐसे ही एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख कर ही लोग भड़क गए हैं.

दरअसल, इस वीडियो में एक कपल चलती स्कूटी पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का स्कूटी चला रहा है और लड़की उसकी गोद में बैठी हुई है. इस दौरान दोनों ने एक शॉल भी ओढ़ी हुई है. दोनों ने ट्रैफिक रूल्स की भी जमकर धज्जियां उड़ाई हैं. दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ है. ऐसे में एक्सीडेंट होने पर उनके साथ क्या होगा, आप सोच सकते हैं. इस घटना को एक राह चलते यात्री ने ही अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब लोग पुलिस से इस कपल के खिलाफ एक्शन लेने की बात कह रहे हैं. घटना मुंबई की बताई जा रही है.

ये वीडियो हो रहा वायरल

कपल के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @bandrabuzz नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘इस साहसी जोड़ी को बांद्रा रिक्लेमेशन में अपनी अपरंपरागत स्कूटर की सवारी से सबका ध्यान आकर्षित करते हुए देखा गया. मुंबई पुलिस, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि सड़कों पर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान दें’.

महज 10 सेकंड के इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘उन्हें सफर का आनंद लेने दें और सिर्फ एक नियम के बजाय एक कानून लागू करने पर विचार करें, जिसमें यह शर्त लगाई गई हो कि खुद को चोट पहुंचाना उचित नहीं होगा. हालांकि, अगर उनकी हरकतों से दूसरों को चोट पहुंचती है, तो इन सवारों को मुआवजे के लिए जिम्मेदार होना चाहिए’. वहीं, कुछ यूजर्स मुंबई पुलिस से इस कपल के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की गुहार लगा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप