Breaking News in Hindi

चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत, क्या हेमंत सोरेन को मिलेगी राहत?

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ‘सुप्रीम’ राहत मिली है. शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी केजरीवाल को देश की सर्वोच्च न्यायालय ने एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है. उन्हें ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. लोकसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर कोर्ट से मिली ये राहत केजरीवाल के लिए बहुत अहम है. इससे अब वो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में नई तरह से जोश भरते दिख सकते हैं. कोर्ट के इस फैसले के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज है ‘क्या झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को भी जमानत मिल सकती है?’

दरअसल, ईडी ने 31 जनवरी को करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी की कार्रवाई को भांपते हुए सोरेन ने पहले ही पद से इस्तीफा दे दिया था. उनकी गिरफ्तारी जमीन घोटाला मामले में हुई और वो रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद हैं. केजरीवाल की तरह उन्होंने भी सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर रखी है.

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

केजरीवाल की तरह सोरेन की अर्जी में उनके वकील कपिल सिब्बल ने चुनाव प्रचार का जिक्र किया है. यानी कि पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की गई है. कोर्ट ने सुनवाई के लिए 13 मई की तारीख दी है. केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि स्वागत करते हैं.

‘अब हेमंत सोरेन को भी न्याय मिलेगा’

पवन खेड़ा ने कहा, हम आशा करतें हैं कि अब झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को भी न्याय मिलेगा. सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पवन खेड़ा के इस बयान को अपने X अकाउंट पर शेयर किया है. साथ ही कई और पोस्ट शेयर किए हैं, जो सोरेन की जमानत की मांग से जुड़े हुए हैं.

‘मुझे लग रहा है अब चुनाव पलट जाएगा’

उधर, केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह एक तरह का चमत्कार है. केजरीवाल का बाहर आना, प्रचार करना देश के लिए दिशा मोड़ने वाला रहेगा. इस चुनाव में अभूतपूर्व बदलाव आएंगे. मुझे लग रहा है कि अब चुनाव पलट जाएगा.

बताते चलें कि केजरीवाल को जमानत मिलने से एक दिन पहले यानी कि गुरुवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने सुप्रीम कोर्ट ने हलफनामा दाखिल किया था. इसमें उनकी जमानत अर्जी का विरोध किया था. ईडी ने कहा था कि चुनाव प्रचार मौलिक अधिकार नहीं है. इसलिए चुनाव प्रचार के आधार पर अंतरिम राहत नहीं दी जानी चाहिए. अगर जमानत मिलती है तो यह नई परंपरा बनेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप