Breaking News in Hindi

छतरपुर में गला काटकर अधेड़ की हत्या करने वाले तीन आरोपी पुलिस ने पकड़े, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में 20 अक्टूबर को थाना अलीपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ागाँव में सड़क पर एक शव जिसका सिर धड़ से अलग संबंधी सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मृतक की पहचान गाँव के विशाल सिह सेंगर उम्र 54 वर्ष निवासी बड़ागाँव के रूप मे हुई। एफएसएल, फिंगरप्रिंट टीम मौके पर पहुंची, साक्ष्य एकत्र किए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं मृतक के परिजन की रिपोर्ट के अनुसार थाना अलीपुरा में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों की तलाश के लिए गठित पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। घटना मे संलिप्त आरोपी दिब्बू उर्फ देवेन्द्र रैकवार पिता छोटेलाल रैकवार उम्र 35 वर्ष निवासी बडागांव, पप्पू कोरी पिता जग्गू कोरी उम्र 45 वर्ष निवासी बडागाँव, लक्ष्मी प्रसाद उर्फ खचोड़ी कुशवाहा पिता हरदयाल कुशवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी बडागाँव को गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा हत्या करने का कारण बताया गया कि मृतक से आरोपी दिब्बू उर्फ देवेन्द्र रैकवार की पुरानी बुराई है, 19-20 अक्टूबर की दरम्यानी रात आरोपी दिब्बू उर्फ देवेन्द्र रैकवार ने अपने साथीगण पप्पू कोरी और लक्ष्मी प्रसाद उर्फ खचोड़ी कुशवाहा के साथ मिलकर मृतक विशाल सिह सेंगर की हत्या करने की साजिश रची और तीनों ने मृतक के साथ लाठी से मारपीट की और धारदार हथियार कुल्हाड़ी से गर्दन पर बारी – बारी से कई वार किए।

आरोपी दिब्बू उर्फ देवेन्द्र रैकवार के विरुद्ध पूर्व से मारपीट एवं अवैध हथियार जैसे अपराध दर्ज हैं। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लाठी एवं धारदार कुल्हाड़ी जब्त की गई। अभियुक्तों को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया जा रहा है। उक्त कार्रवाई में डीडी शाक्य थाना प्रभारी अलीपुरा, प्र.आर. हनुमानदीन, बिहारीलाल राय, आरक्षक अरविंद्र, रामदास मीणा, जीतेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन