Breaking News in Hindi

छतरपुर में दबंग ने युवक के मुंह मे भर दी गंदगी पंचायत ने भी ठोका जुर्माना

छतरपुर। दबंगों द्वारा अभद्रता के मामले थम नहीं रहे हैं। छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना अंतर्गत ग्राम बिकौरा में नाली निर्माण कार्य के दौरान विवाद में दबंग ने देशराज अहिरवार नामक युवक के मुंह एवं कपड़ों में गंदगी (मल) लाकर भर दी। यही नहीं, जब उसने गांव की पंचायत में गुहार लगाई तो पंचायत ने भी दबंग का पक्ष लिया व उस पर 600 रुपये जुर्माना लगाकर राशि वसूल की गई। देशराज की जब किसी ने नहीं सुनी तो समाज के कुछ व्यक्तियों के साथ उसने थाने जाकर शिकायती आवेदन दिया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि गांव में पटेल समाज की चलती है, जैसा वे चाहते हैं, वैसा ही गांव में होता है। उधर, एएसपी विक्रम सिंह ने कहा कि थाने में आवेदन आया है, इसमें मैला खिलाने की बात नहीं है, हम मामले की जांच कर रहे हैं.थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक बिकौरा में शासकीय नाली निर्माण हो रहा है। वहीं, गांव का दबंग रामकृपाल पटेल टैंकर के पानी से नहाने आ गया। नाली निर्माण में लगा देशराज पिता राजाराम अहिरवार मिक्सर मशीन में ग्रीस लगा रहा था। उसके हाथ से थोड़ा सा ग्रीस उचटकर रामकृपाल पटेल के ऊपर गिर गया तो वह आपा खो बैठा और देशराज को जातिसूचक गालियां देने लगा। देशराज का आरोप है कि गालियां देने के बाद रामकृपाल घर गया और वहां से गंदगी (मल) लाकर उसके मुंह एवं कपड़ों में भर दिया। मौके पर कार्य कर हरीराम अनुरागी, गनेशी पाल, मुनिया पाल एवं रतिराम पाल ने उसे बचाया। पीड़ित पक्ष के स्वजन ने ग्रामवासियों को अपना दुखड़ा सुनाया तो रात्रि नौ बजे पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों पक्षों को सुनने के बाद अर्जुन पटेल, मिठाई पटेल, ललिता पटेल, बालादीन पटेल एवं गुलजारी पटेल आदि पंचों ने दबंग के पक्ष में ही फैसला सुनाकर पीड़ित पर जुर्माना लगाकर राशि वसूल भी ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?