Breaking News in Hindi

छत्तीसगढ़ के विशेष वाद्य यंत्र की ध्वनि से गूंजेगा राम मंदिर, भांचा राम के स्वागत से पहले गूंजेगी ‘मंगल ध्वनि’

अयोध्याः अवध नगरी में राम लला के आगमन की तैयारी पूरी हो चुकी है। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सुबह 10 बजे से मंगल ध्वनि वादन का आयोजन किया जाएगा। इस खास आयोजन के लिए 50 से ज्यादा वाद्ययंत्र मंगाए गए हैं, जो अलग-अलग राज्यों से लाए गए हैं। इनमें एक वाद्ययंत्र तंबूरा भी है जो प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से आया है।

मिली जानकारी के अनुसार राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंगल ध्वनि का वादन किया जाएगा। मंगल ध्वनि वादन में छत्तीसगढ़ के तंबूरा का भी उपयोग किया जाएगा। बता दे कि छत्तीसगढ़ में तंबूरा का विशेष महत्व होता है। तंबूरा का प्रयोग पंडवानी गायन के दौरान बहुतायत रूप से प्रयोग किया जाता है। पंडवानी छत्तीसगढ़ का एक लोकगीत है, जिसमें राजा महाभारत की कथा का बयान किया जाता है।

यहां देखिए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पूरा शेड्यूल
10:20 AM: अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे
10:45 AM: वह हेलिकॉप्टर से साकेत कॉलेज पहुंचेंगे
10:55 AM: राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचेंगे
12:05 PM: 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा पूजा कार्यक्रम में रहेंगे
01:00 PM: अतिथियों को संबोधन
02:05 PM: कुबेर टीला पहुंचकर श्रमिकों और अन्य लोगों से बातचीत कर शिव मंदिर में पूजन करेंगे
02:25 PM: हेलिपैड के लिए रवाना होंगे
02:40 PM: हेलिपैड से एयरपोर्ट रवाना होंगे
03:05 PM: अयोध्या एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...