Breaking News in Hindi

छिंदवाड़ा में वोटिंग से पहले कमलनाथ की बढ़ी मुश्किलें, कांग्रेस नेता के वाहन से मिले लाखों रुपए और डायरी…

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एफएसटी की टीम को एक कांग्रेस नेता के वाहन से 5 लाख रुपए मिले हैं। छिंदवाड़ा में कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वहीं गुरुवार को एफएसटी की टीम ने चेकिंग के दौरान एक कांग्रेस नेता के वाहन से लगभग 5 लाख रुपए की नगदी बरामद की है। इसके साथ ही टीम को कार में प्रचार सामग्री भी मिली है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

दरअसल एसडीएम सुधीर जैन को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके बाद एफएसटी की टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेता की गाड़ी रूकवाई गई। जब कांग्रेस नेता के वाहन को चेक किया गया तो उसके अंदर 5 लाख रुपए रखे थे और एक डायरी भी रखी हुई थी। जिसमें कुछ लोगों के नाम भी लिखे हुए थे। जिन्हें 500 और एक हजार रुपए दिया जाना था।

मामले की जांच के बाद मोहखेड़ पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं इस मामले को लेकर भाजपा प्रत्याशी बंटी साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि नकुलनाथ पैसा बांटकर चुनाव जीतना चाहते हैं। नाथ परिवार जिले के भोले वाले आदिवासियों और स्वाभिमानी जनता को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन