Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

छोटे भाई ने बड़े भाई को धारदार हथियार से उतार दिया मौत के घाट , जानिए क्या है पूरा मामला..

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर छोटे भाई ने इस घटना को अंजाम दिया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है, यह घटना नर्मदा नगर थाना क्षेत्र की है। दोनों भाइयों के बीच होली के दिन पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।

जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई धर्मेंद्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे धर्मेंद्र घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर धर्मेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

वहीं इस मामले पर एसडीओपी रविंद्र बोयट का कहना है कि अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। आपको बता दे की होली के दिन दोनों भाई नशा करके आए थे और पैसे की लेनदेन को लेकर पहले दोनों भाई के बीच झगड़ा हुआ और झगड़े के बाद दोनों भाइयों के बीच मारपीट होने लगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.