Breaking News in Hindi

जबलपुर की गौर नदी में महिला ने लगाई छलांग, एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंची

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार को एक महिला ने गौर नदी में छलांग लगा दी, आपको बता दें कि महिला कमानिया गेट के पास रहने वाली बताई जा रही है और परिवार से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने नदी में छलांग लगा दी, घटना की जानकारी मिलते ही गौर पुलिस सहित एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और नदी में महिला की तलाश शुरू कर दी गई है नदी में कूदने वाली महिला का नाम रूपा बताया जा रहा है।

महिला के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कमानिया गेट के पास रहने वाली महिला रूपा का कुछ दिनों से लगातार घर में विवाद चल रहा था, इससे वह परेशान थी महिला का गुरुवार को भी घर में विवाद हो गया जिसके बाद गुस्से में आकर महिला घर से निकल गई और ऑटो में बैठकर गौर पुल के पास पहुंची और कूद गई।

स्थानीय लोगों ने उसको रोकने की भी कोशिश की लेकिन महिला नहीं रुकी।एसडीआरएफ की टीम महिला की तलाश कर रही है। बरेला पुलिस का कहना है कि महिला के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है प्राथमिक जांच में पुलिस ने पाया है कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?