Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

जबलपुर में पत्नी ने ससुराल आने से इंकार किया, युवक ने जहर खाकर बताया मौत का कारण; स्वजन बनाते रहे वीडियो

जबलपुर। एमपी के जबलपुर के पाटन में कटरा बेलखेड़ा के संदीप चौधरी पत्‍नी कासे लेकर ससुराल से लौट रहे थे, लेकिन सास-ससुर की बातों से आहत थे। संदीप ने लौटते समय जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के साथ स्वजनों ने युवक का वीडियो बनाया जिसमें वह अपनी मौत की वजह सास-ससुर की बेइज्जती करना बताया। घटना 21 जुलाई की है। चार दिन बाद संदीप के पिता ने पाटन पुलिस को सूचना दी।

पीएम रिपोर्ट भी देखी जाएगी, शिकायत दर्ज नहीं करवाई

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि संदीप की मौत की जांच शुरू कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज से मर्ग डायरी मंगवाई जा रही है और पीएम रिपोर्ट भी देखी जाएगी। अभी तक किसी ने इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। एएसपी ने पाटन थाना प्रभारी को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

जहर खाने के बाद कही गई बातों का वीडियो पुलिस को दिया

स्‍वजन संदीप को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। गुरुवार को मृतक के परिजन पाटन थाने पहुंचे और जहर खाने के बाद संदीप द्वारा कही गई इन बातों का वीडियो पुलिस को दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

अन्य रिश्तेदारों ने उसे अपशब्द कर बेइज्जत किया

सास ससुर व अन्य रिश्तेदारों ने उसे अपशब्द कर बेइज्जत किया। आहात संदीप घर लौटा और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने कारण पूछा तो उसने जहर खाने की बात बताई, जिसके बाद बताया कि उसने जहर क्यों खाया है।

दोस्तों से कहा था कि बच्चे की याद आती है, रहना चाहता है

इन बातों का परिजनाें ने वीडियो भी बनाया, जिसके बाद उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी बताया कि कुछ दिनों पूर्व संदीप ने दोस्तों से भी कहा था कि उसे बच्चे की याद आती है, और वह पत्नी व बच्चों को साथ रखना चाहता है।

संदीप चौधरी का विवाह चार साल पूर्व ग्राम जटवा में हुआ था

पुलिस ने बताया कि कटरा बेलखेड़ा निवासी संदीप चौधरी का विवाह चार साल पूर्व ग्राम जटवा में हुआ था। उसका डेढ़ साल का बच्चा भी है। सात माह पूर्व पत्नी मायके चली गई और फिर नहीं लौटी। 21 जुलाई को संदीप पत्नी को लेने मायके पहुंचा। जहां पत्नी ने साथ चलने से इंकार कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.