Breaking News in Hindi

जबलपुर में बिजली विभाग ने मतदान के दिन के लिए की यह तैयारी

जबलपुर। मतदान दिवस पर बिजली आपूर्ति कहीं बाधित न हो इसके लिए बिजली अफसरों ने बिना ट्रिपिंग निर्बाध आपूर्ति का प्लान बनाया है। मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी, मप्र पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड, मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी सहित प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों ने तैयारियों की समीक्षा कर निर्बाध बिजली देने का प्लान बनाया है। मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने जिस ट्रांसफार्मर से मतदान केंद्र को विद्युत आपूर्ति की जा रही है वहां दोहरी सप्लाई की व्यवस्था की है। सभी मेंटेनेंस पूरे कर लिए गए हैं।

विद्युत उत्पादन गृहों में कोयला पर्याप्त मात्रा में स्टोर कर लिया

पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड ने भी सभी विद्युत उत्पादन गृहों में कोयला पर्याप्त मात्रा में स्टोर कर लिया। साथ ही सभी आवश्यक मेंटेनेंस समय पर अच्छे तरीके से पूरा कर लिए जाने का दावा अधिकारी कर रहे हैं। पावर हाउस के अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वायलर ट्यूब लीकेज जैसी किसी भी संभावना को खत्म करें और बारीकी से जांच कर लें ताकि मतदान के दिन दिक्कत नहीं आए।

16 और 17 नवंबर के लिए विशेष व्यवस्थाएं

एसई संजय अरोरा ने बताया कि 16 और 17 नवंबर को अनवरत बिजली की सप्लाई के लिए बिजली कंपनी द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कृषि विवि में 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए कनिष्ठ और सहायक अभियंता की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही 989 बूथ पर बिजली की पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इनमें कुछ बूथ ऐसे हैं जहां पर स्थाई बिजली कनेक्शन दिए गए है। निगरानी टीम भी बनाई गई है। बिजली की मांग को पूरा करने के बाद विद्युत कंपनियां मतदान के दिन बिजली की मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...