Breaking News in Hindi

जबलपुर में युवक की गोली लगने से हुई मौत, दो पक्षों का विवाद देखने रुके थे युवक

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। यह घटना घमापुर थाना क्षेत्र की है, युवक दो अपने दोस्तों के साथ बाइक पर बैठकर जा रहा था। तभी वह दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा था उसके अचानक सिर में गोली लगी और बाइक पर सवार तीनों युवक नीचे गिर गए। दोनों दोस्त घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक का नाम राकेश कुमार है घटना की जानकारी मिलते ही घमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 घटना रात एक बजे की है प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक राकेश घमापुर के चांदमारी के पास रहता था और अपने दोस्त सनी की ससुराल में हुए कार्यक्रम से लौट रहा था, बाइक पर राकेश के साथ सनी और शुभम बैठे थे। बाइक राकेश चला रहा था नवीन दुर्गा मंदिर के पास तीनों पहुंचे थे। तभी अचानक उनके ऊपर पथराव और फायरिंग होने लगी पत्थर तीनों को लगे इसी बीच एक गोली राकेश के सिर पर आकर लग गई।

 इसके चलते तीनों बाइक से गिर गए थे। आसपास देखा तो दो पक्षों का विवाद चल रहा था, घटना के बाद सनी और शुभम राकेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए यहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सनी की शिकायत पर बीच सड़क पर विवाद कर रहे चारों लड़कों के खिलाफ हत्या और बलवा का मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...