Breaking News in Hindi

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, कश्मीर में एवलांच की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं कश्मीर में एवलांच की चेतावनी दी गई है। इस बीच आम जनजीवन के लिए मुसीबत खड़ी  हो गई है। दरअसल, उत्तराखंड में रविवार को बर्फबारी होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके साथ ही कई सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा।

बता दें कि बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। उधर, जम्मू के रामबन जिले में  भूस्खलन होने के कारण 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात लगभग चार घंटे तक बाधित रहा।

हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी और बारिश के बाद 5 राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 475 सड़कें वाहनों के लिए बंद कर दी गईं। अधिकारियों के मुताबिक, शिमला में 161 सड़कें बंद हैं, इसके बाद लाहौल-स्पीति में 157, कुल्लू में 71, चंबा में 69 और मंडी जिले में 46 सड़कें बंद हैं।

वहीं, उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड, औली, देहरादून के चकराता और उत्तरकाशी जिले के चौरंगीखाल और नचिकेता ताल में बर्फबारी हुई.इसके अलावा शनिवार रात देहरादून समेत प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हुई। इस बीच अधिकारियों ने कश्मीर के पर्वतीय इलाकों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और स्थानीय निवासियों से अगले 24 घंटों के लिए  आवाजाही से बचने का आग्रह किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...