Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

जयशंकर ने कुवैती दूतावास का किया दौरा, अमीर के निधन पर जताया शोक

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुवैती शासक अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन पर शोक जताते हुए सोमवार को कहा कि भारत-कुवैत संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। जयशंकर सुबह दिल्ली स्थित कुवैती दूतावास गए और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “कुवैत के अमीर महामहिम शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन पर संवेदना व्यक्त करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आज सुबह दिल्ली स्थित कुवैती दूतावास का दौरा किया।” उन्होंने कहा, “भारत के लोगों के साथ ही सरकार हमारे संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को हमेशा याद रखेगी।” भारत और कुवैत के संबंधों को आगे बढ़़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अमीर का शनिवार को निधन हो गया। वह 86 साल के थे।

भारत ने उनके सम्मान में रविवार को “राजकीय शोक” की घोषणा की थी। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी अमीर के निधन पर शोक जताने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष दूत के रूप में कुवैत गए। विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा था कि शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन से कुवैत ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया, जिन्होंने देश की प्रगति और समृद्धि में उल्लेखनीय योगदान दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.