Breaking News in Hindi

‘जवान’ से टक्कर के बाद भी पीछे नहीं हटी ‘गदर 2’, वीकेंड पर कमाए इतने करोड़

साल 2023 बॉलीवुड के लिए काफी खास रहा है। इस साल रिलीज हुई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 को रिलीज हुए एक महीने पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म ने एक महीने में धुंआधार कमाई की है। गदर 2 पर किसी भी फिल्म की रिलीज का असर नहीं हुआ है। लेकिन हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की जवान ने गदर 2 पर काफी असर डाला है। इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। जवान की आंधी के बीच गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है।

जवान से गदर 2 की टक्कर

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी गदर 2, 11 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज को एक महीना पूरा हो चुका है। जवान की रिलीज के बाद भी गदर 2 करोड़ों में कमाई कर रही है। 22 सालों के बाद लौटी तारा और सकीना की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद की है। 40 से 50 करोड़ से कमाई की शुरुआत करने वाली गदर 2 एक महीने के बाद भी अच्छी कमाई कर रही है। सैनलिक डाॅट काॅम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस 1.35 करोड़ की कमाई की। वहीं, रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। सिंगल डे पर फिल्म का कलेक्शन 1.56 करोड़ रहा है।

इतना रहा टोटल नेट कलेक्शन

हालांकि, जैसे-जैसे समय बीत रहा है, वैसे-वैसे फिल्म की कमाई में गिरावट आ रही है। शाहरुख की जवान ने कमाई के मामले में हिंदी सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जवान से कड़ी टक्कर मिलने के बाद भी गदर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना बड़ी बात है। गदर 2 ने इंडिया में टोटल अब तक 513.81 करोड़ का नेट कलेक्शन और 604 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है। बता दें कि गदर 2 सनी देओल के फिल्मी करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...