Breaking News in Hindi

जिंदल स्टील प्लांट के इंजीनियर से 15.38 लाख की ठगी

बिलासपुर। जिंदल स्टील एंड पावर रायगढ़ के इंजीनियर आनलाइन ठगी के शिकार हो गए। ठग ने एनीडेस्क एप स्टाल करने का झांसा देकर उनके खाते से 15 लाख 38 हजार 700 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर रेंज थाना में अपराध दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इंजीनियरिंग हास्टल जिंदल स्टील एंड पावर रायगढ़ थाना कोतरा रोड निवासी मोहित इंजीनियर हैं। रविवार को एक अज्ञात मोबाइल नंबर धारक ने यूट्यूब लिंक एंड इयरन के लिए संपर्क किया और एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाया। इंजीनियर झांसे में फंसकर अपने मोबाइल में एप स्टाल कर लिया।

यूपीआइ के माध्यम से पैसा भेजने के लिए कहा। इसके बाद आइडी पासवर्ड भी मांग लिया। कुछ समय बाद इंजीनियर के बैंक खाते से 15 लाख 38 हजार 700 रुपये निकाल लिए। तब उन्हें ठगी होने के बारे में पता चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

अपराध से बचने के उपाय

साइबर पुलिस ने बताया कि इंटरनेट मीडिया या वाट्सएप पर आने वाले अनजान नंबरों से आने वाले काल से सावधान रहे व उनसे अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल संबंधी जानकारी शेयर न करें। किसी भी प्रकार के थर्ड पार्टी एप डाउनलोड न करें। किसी भी प्रकार के लुभाने स्कीम या लालच में न पड़ें। इंटरनेट मीडिया पर चल रहे लाइक, सब्सक्राइब और इनकम जैसे फ्राड स्कीम से बचें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...