Breaking News in Hindi

जिउतिया नहान पर बिहार में हाहाकार, 15 जिलों में 43 लोगों की मौत; मरने वालों में सबसे ज्यादा बच्चे शामिल

जिउतिया स्नान पर बिहार में कोहराम मच गया. नहान के दौरान अलग-अलग जिलों में हादसे हो गए, जिनमें 43 लोगों की डूबने से मौत हो गई. मरने वालों में अधिकतर बच्चे शामिल हैं. सबसे ज्यादा मौतें औरंगाबाद जिले में हुई हैं. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश ने हादसों में सात बच्चों की मौत पर दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

बिहार के 15 जिलों में जिउतिया स्नान के दौरान पानी में डूबने की घटनाएं सामने आई हैं. इनमें औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 10 मौते हुई हैं. इसके अलावा छपरा में 5, रोहतास में 4, कैमूर, सीवान और मोतिहारी में 3-3 लोगों की मौत हुई है. बेतिया और बेगुसराय में 2 लोगों की डूबने से मौत हो गई. गोपालगंज, भोजपुर, नालंदा, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और अरवल में 1-1 शख्स की मौत की खबर है.

15 जिलों में 43 लोगों की डूबने से मौत

बुधवार को जिउतिया पर्व पर महिलाओं ने अपने बच्चों की दीर्घायु के लिए व्रत रखे और पूजा की. इस बीच बुरी खबरें भी सामने आई. राज्य के 15 जिलों में सन्ना के दौरान हुए हादसों में 43 लोगों की जान चली गई. औरंगाबाद जिले में दो बड़े हादसे हुए जिनमें 8 बच्चों की मौत हो गई. इनमें चार लड़कियां शामिल हैं. पहली घटना जिले के बारूण थाना क्षेत्र में घटी. यहां महिलाएं और लड़कियां तालाब में स्नान कर रहीं थीं. महिलाएं नहाकर पूजा करने पास के मंदिर चली गईं. लड़कियां तालाब में नहाती रहीं.

एक-दूसरे को बचाने में डूब गईं चार लड़कियां

इतने में एक लड़की गहरे पानी में डूबने लगी. जब वह चीखी तो उसकी बहन उसे बचाने के लिए पानी के अंदर चली गई. वह भी डूबने लगी, ये देख तीन अन्य लड़कियां भी पानी में कूद गईं. लेकिन ये भी गहरे पानी में अंदर चली गईं. लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा तो वह उन्हें बचाने के लिए दौड़े. लोगों ने एक बच्ची को बचा लिया लेकिन चार लड़कियों की डूबने से मौत हो गई.

18 बच्चे डूबे, 14 को बचाया, 4 की मौत

दूसरी घटना जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के कुशहा में घटी. यहां 18 बच्चे आहार में नहाते समय डूबने लगे. बच्चों की चीख-पुकार सुन समीप में मौजूद लोग उन्हें बचाने पहुंचे. बामुश्किल 14 बच्चों को बचा लिया गया. लेकिन चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई. ऐसी ही घटनाएं राज्य के अलग-अलग जिलों में हुई. हादसों के बाद मृतकों के परिजनों मदे कोहराम मच गया. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. बच्चों की मौत से उनके माता-पिता बेसुध हैं. सीएम नीतीश कुमार ने हादसों पर शोक व्यक्त किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास