Breaking News in Hindi

जिले में बढ़ा डेंगू का प्रकोप, पिछले 24 घंटे में मिले 12 नए मरीज मिलने से मचा हड़कंप, बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की चिंता

इंदौर। बदलते मौसम के साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को होता है। बीते दिनों कई जिलों में डायरिया और मलेरिया ने अपना कहर बरपाया था तो वहीं अब डेंगू ने भी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में डेंगू के 12 नए मरीज मिले हैं, जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

बता दें कि, बारिश के मौसम में शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। वहीं  पिछले 24 घंटे में 12 नए मरीज मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इन मरीजों में 9 पुरूष और 3 महिलाएं शामिल हैं।

वहीं अब इन मरीजों के मिलने से इंदौर में कुल मरीजों की संख्या 224 हो गई है। जबकि पिछले 48 घंटों में 33 नए मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ते डेंगू के मामलों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शहर में ड्रोन सर्वे शुरू किया है। इन स्थलों पर लार्वा को खत्म करने के लिए केमिकल का छिड़काव करने के लिए ड्रोन तैनात किए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....