Breaking News in Hindi

जो मेरी नहीं वह किसी की नहीं हो सकती कहकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला…

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में काजीपुरा क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई। जब एक तलाकशुदा महिला की उसके ही पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। महिला की हत्या करने के बाद युवक खुद थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। बेटी की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंची मृतिका की मां अफसाना और पिता शकील ने बताया कि उनकी बेटी रोशनी की शादी सलीम खान निवासी मलकापुर से 5 साल पहले हुई थी।

शादी के एक साल बाद उनकी बेटी पति की शराब पीने की आदत और रोज मारपीट से तंग आकर अलग रहने लगी थी। घरेलू एवं शादी ब्याह में काम कर गुजारा कर रही थी। 4 साल पहले उनका तलाक भी हो गया था। इसके पहले 26 जनवरी को भी वह रोशनी पर चाकू से जानलेवा हमला कर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

महिला खरगोन में आकर रहने लगी थी। रोशनी अपने बेटे के साथ खरगोन में रहती थी और शादियों में कैटरिंग का काम करती थी। आरोपी ने रोशनी को अपने साथ रहने के लिए कई बार कहा लेकिन रोशनी ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी को इतना गुस्सा आया कि उसने तलाकशुदा महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और सीधे कोतवाली थाने पहुंच गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...