Breaking News in Hindi

डिंडौरी में जर्जर मकान की सीढ़ी धंसी, छात्रा की दबने से हुई दर्दनाक मौत..

डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में सीढ़ी धंसने से एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई है, यह घटना गुरुवार की है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। नगर निगम परिषद का अमला भी मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू किया गया डेढ़ घंटे के बाद छात्रा को निकाला गया और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की यह घटना है।

 सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अनुराग जामदार से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 9 में सड़क किनारे बनी सीमेंट ईंट से बनी सीढ़ी धंस गई। दीपाली यादव नाम की युवती इसकी चपेट में आ गई रेस्क्यू कर डेढ़ घंटे बाद उसे मलबे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छात्रा किराए के मकान में रहकर कंप्यूटर का कोर्स कर रही थी अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे, वहीं अस्पताल पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप