Breaking News in Hindi

तबादला करवाने के नाम पर शासकीय कर्मचारी से ठगी, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

मंदसौर। राजनेताओं व बड़े अफसरों के साथ फेसबुक पर फोटो लगाने वाले दलौदा निवासी अंकित माली के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया हैं। उसने नीमच निवासी रोहित मालवीय का धार से नीमच तबादला कराने के नाम पर 63 हजार रुपये ठग लिए थे। रोहित को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो दलौदा थाने में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस अंकित माली पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मिली जानकरी के अनुसार नीमच जिले के ग्राम अचलपुरा निवासी रोहित मालवीय ने वर्तमान में धार जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र रेशमगरा तहसील बदनावर में पदस्थ है। उसने दलौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी दोस्ती फेसबुक पर दलौदा निवासी अंकित माली से हुई थी। अंकित माली ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बड़े अधिकारियों और नेताओं के साथ कई फोटो डाल रखे हैं।

पीड़ित से लिए 63 हजार रुपये

रोहित मालवीय ने बताया कि अंकित माली ने पीड़ित को अपने झांसे में लिया और बड़े अधिकारियों और नेताओं से सांठ-गांठ की बात कहते हुए एक सप्ताह में गृह जिले नीमच में तबादला कराने का दावा किया। इसके बदले आरोपित को 25 सितंबर को पहली बार फोन पे पर 40 हजार रुपये आनलाइन जमा किए। इसके बाद एक बार और मिलाकर कुल 53 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए। रुपये देने के बाद भी जब तबादला नहीं हुआ तो शंका होने पर रोहित दलौदा पहुंचा। यहां एक बार फिर आरोपित ने 10 हजार रुपये ऐंठ लिए।

थाने में दर्ज करवाई शिकायत

रोहित मालवीय का दो माह से ज्यादा समय बीतने के बाद बाद भी जब ट्रांसफर नहीं हुआ तो पीड़ित ने आरोपित के मोहल्ले में जाकर जानकारी जुटाई। वहां जाकर पता चला कि वह आदतन ऐसा ही हैं और उसने झांसा दिया है। अपने साथ 63 हजार रुपे की ठगी होने के बाद पीड़ित रोहित ने दलौदा थाने पर आवेदन देकर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई हैं। थाना प्रभारी संजीवसिंह परिहार ने बताया कि मामले में जांच के बाद आरोपित अंकित माली के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....