Breaking News in Hindi

तालिबान के हुक्मरानों ने जारी किया नया फरमान, तस्वीर और वीडियो पर लगाया प्रतिबंध

अफगानिस्तान में पिछले तीन सालों से तालिबान अपनी हुकूमत चला रहा है. सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान अफगानिस्तान की जनता पर कई तरह के प्रतिबंध लगा चुका है. तालिबान अपनी खौफनाक सजाओं के कारण हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बना रहता है. तालिबान की खौफनाक सजाओं और रोज-रोज नए फरमानों के कारण वहां की जनता खुद को डरा हुआ महसूस करती है. किसी को पता नहीं, कब कौन सा नया फरमान आ जाए, कब किस चीज पर प्रतिबंध लगा दिया जाए.

हाल ही में तालिबान हुकूमत ने नया फरमान जारी किया है. इस फरमान के अनुसार तालिबान ने फोटो या वीडियो लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है. जिसका मतलब साफ है कि अब अफगानिस्तान के लोग किसी की भी फोटो या वीडियो नहीं ले पाएंगे. यदि वहां के लोग इन नियमों का उल्लंघन करेंगे तो शरीयत के कानून के तहत उन्हें सजा दी जाएगी और तालिबान के हुक्मरानों के द्वारा जेल भेज दिया जाएगा.

सोशल मीडिया पर भी रखी जाएगी नजर

तालिबान के हुक्मरान सोशल मीडिया पर भी अपनी पैनी नजर जमाए रखेंगे. यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया तो उसे दंडित किया जाएगा. तालिबान नें अपने फरमान में साफ लिखा है कि तालिबानी अधिकारी सभी गतिविधियों पर नजर बनाए रखेंगे. यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भी तस्वीर अपलोड करते हुए पकड़ा जाएगा तो उसे तालिबान के अधिकारियों द्वारा जेल भेज दिया जाएगा और शरीयत के कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा.

दो दिन पहले ही दो लोगों को सरेआम मारी थी गोली

अपनी सजाओं को लेकर कुख्यात तालिबान ने दो दिन पहले स्टेडियम में सार्वजनिक रूप से दो लोगों की मौत की सजा दी थी. समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के एक संवाददाता समेत हजारों लोगों की मौजूदगी में सार्वजनिक रूप से दो लोगों को गोली मार कर सजा-ए-मौत दे दी थी. स्टेडियम में एक व्यक्ति को आठ और दूसरे को सात गोलियां मारी गईं थी. जिसके बाद एम्बुलेंस से दोनों शवों को भेज दिया गया था. तालिबान के पिछले शासन में भी कई लोगों को सार्वजनिक रूप से कोड़े-पत्थर मारकर मौत के घाट उतार दिया जाता था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...