Breaking News in Hindi

तीन सैकड़ा कोरेक्स की सीसी जब्त, एक गिरफ्तार, तीन फरार

डिंडौरीकोतवाली पुलिस ने अवैध रुप से कोरेक्स का परिवहन करते एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन फरार बताए जा रहे है। तीन सौ सीसी कोरेक्स सहित एक चार पहिया वाहन भी पुलिस ने जब्त किया है। जानकारी मे बताया गया कि कोतवाली प्रभारी नरेंद्र पॉल के नेतृत्व मे मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर मेन रोड डिंडौरी में बुधवार की शाम नाकाबंदी की गई। जाँच के दौरान चार पहिया मारुती सुजुकी इको वाहन क्रंमाक एमपी 20 जेडजी 9182 में तीन कार्टून में कोरेक्स ड्रग्स परिवहन करते पाया गया।

300 सीसी 58500 और चार पहिया वाहन की कीमत तीन लाख

आरोपित राधे धुर्वे उम्र 33 वर्ष निवासी अमठेरा थाना शहपुरा और अन्य तीन आरोपित् सभी निवासी ग्राम करोंदी थाना शहपुरा के विरूध्द 8/21 एनडी पीएस एक्ट व औषधी और प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की विभिन्न धाराओ के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया। जब्त् की गई 300 सीसी की कीमती 58500 और चार पहिया वाहन की कीमत तीन लाख बताई गई है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में की गई कार्रवाई मे कोतवाली प्रभारी सहित् एस आई राजेंद्र हरदहा, एएसआई विपिन जोशी, प्रधान आरक्षक अमित पांडे, चालक आरक्षक प्रेम प्रकाश शामिल रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन