Breaking News in Hindi

तेज रफ्तार ट्रक ने बैंक कर्मचारी को कुचला, इकलौते बेटे की मौत से सदमें में परिवार

इंदौर: इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में एक निजी बैंक के कर्मचारी की सड़क हादसा में मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और बैंक से अपना काम खत्म कर दोस्तों के साथ जा रहा था, तभी ट्रक के साथ उसकी टक्कर हो गई थी।

पूरा मामला लसुड़िया थाना क्षेत्र के देवास नाका चौराहे का है, जहां पर मृतक अवनीश अपने दोस्तों के साथ खाना खाने जा रहा था, तभी चौराहे पर तेजी से निकले ट्रक से उसकी टक्कर हो गई और वह जमीन पर गिर गया, जिसमें उसका सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही सड़क हादसे की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक अवनीश अपने माता पिता का इकलौता बेटा था, जो इंदौर में रहकर नौकरी कर रहा था, वही इस मामले में लसुड़िया थाना पुलिस ने ट्रक को जप्त कर चालक को हिरासत में लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....