Breaking News in Hindi

दस साल पहले हो चुकी शिक्षिका की मृत्यु आयकर विभाग ने भेज दिया साढ़े सात करोड़ रुपए वसूली का नोटिस

बैतूल। आयकर विभाग ने 10 वर्ष पहले दिवंगत हुई शिक्षिका के नाम से सात करोड़ 55 लाख 69 हजार 30 रुपये का नोटिस जारी किया है। शिक्षिका के बेटे ने मां के दस्तावेजों का गलत उपयोग कर धोखाधड़ी की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर जांच की मांग की है।

बडोरा निवासी पवन सोनी ने बताया कि उनकी मां उषा सोनी पाथाखेड़ा के सरकारी स्कूल में पदस्थ थीं। 20 नवंबर 2013 को बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था। 26 जुलाई को स्व. उषा सोनी के नाम पर स्वजनों को आयकर विभाग का नोटिस मिला। नोटिस मिलने से हैरान परेशान स्वजनों ने आयकर विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि यह टैक्स वर्ष 2017-18 का है।

इसके लिए पहले नोटिस भेजे गए थे, लेकिन जवाब नहीं आने पर अब घर पर नोटिस भेजा गया। जो टैक्स बाकी बताया गया है उस पर पेनाल्टी और ब्याज के बाद साढ़े सात करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। पवन ने बताया कि जो दस्तावेज मिले हैं, उससे पता चला है कि कोई नेचुरल कास्टिंग कंपनी है, जिसने स्क्रैप बेचा है।

इस लेनदेन में उनकी मां के पेन कार्ड का उपयोग किया गया है। यह कंपनी पंजाब की बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि दो मामले सामने आए हैं। इस संबंध में आयकर विभाग से भी जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले बैतूल में एक दुकान में काम करने वाले नितिन जैन को भी सवा करोड़ रुपये का आयकर बाकी होने का नोटिस आया था। इसकी शिकायत भी गंज थाने में की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...