Breaking News in Hindi

दहल गया इजराइल, हिजबुल्लाह ने पहली बार किया ऐसा हमला

मध्य पूर्व में बढ़ रहे तनाव और इसके जंग में बदलने का डर सच होता दिख रहा है. हिजबुल्लाह ने इस बार ऐसा हमला किया है, जिसके जवाब में इजराइल पूरे लेबनान को दहला सकता है. हिजबुल्लाह के बुधवार को किए गए इस हमले ने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी. फवाद शुक्र की मौत के बाद से हिजबुल्लाह ने पहली बार इजराइल को इतनी बड़ी चोट पहुंचाई है. हिजबुल्लाह ने काट्ज़्रिन और गोलान हाइट्स में नागरिक आबादी के पास रॉकेट बैराज से हमला किया है.

जंग शुरू होने के बाद ये पहली बार है जब हिजबुल्लाह ने नागरिक बस्ती को सीधे निशाना बनाया है. हालांकि हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इजराइल सेना के अड्डों को निशाना बना कर ये हमला किया है. इजराइल सेना के बयान में कहा गया है कि हिजबुल्लाह ने करीब 5 रॉकेट दागे हैं जिसमें ज्यादातर को आयरन डोम ने हवा में नष्ट कर दिया और कुछ रॉकेट्स ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा नुकसान पहुंचाया है. हमले में एक नागरिक घायल होने की भी खबर है.

हिजबुल्लाह के हमले के बाद डर का महौल

हिजबुल्लाह अपने नेता फवाद शुक्र और ईरान हमास पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिया की हत्या के बाद इजराइल से बदला लेने की कसम खा चुके हैं. हिजबुल्लाह के इस बड़े हमले से इजराइल नागरिकों में डर का महौल है, हिजबुल्लाह के हमले के शुरुआत होते ही पूरा इलाका सायरनों से गूंजने लगा. अब देखना होगा कि इजराइल इस हमले का किस तरह जवाब देगा. हिजबुल्लाह के इस हमले से लग रहा है कि उसने जंग की शुरुआत कर दी है, साथ यमन के हूती और ईरान के भी इस लड़ाई में शामिल होने की संभावना है.

हमलों से बचने की इजराइल में तैयारी

ईरान और उसके प्रॉक्सी के हमलों के डर से इजराइल ने हाइफा शहर में देश का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड हॉस्पिटल बनाया है. इसके अलावा नेताओं और VIP को किसी भी हमले के समय सुरक्षित रखने के लिए बंकर्स बनाए गए हैं.

हिजबुल्लाह गाजा युद्ध की शुरुआत से ही इजराइल पर हमले कर रहा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इजराइल हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ गया है क्योंकि इजराइल ने अपनी स्ट्राइक में कई हिजबुल्लाह नेताओं को मार गिराया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?