Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

दिल्ली शराब नीति केस: केजरीवाल-सिसोदिया से अमित अरोड़ा-अमनदीप तक…शिकंजे से निकले सभी आरोपी, जानें कौन?

दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में हाई कोर्ट ने मंगलवार को दो बिजनेसमैन अमित अरोड़ा और अमनदीप सिंह को जमानत दे दी. दिल्ली हाई कोर्ट के इसे फैसले के साथ ही इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार सभी आरोपियों को बेल मिल चुकी है. ईडी ने अमित अरोड़ा को 29 नवंबर, 2022 और अमनदीप सिंह को 1 मार्च, 2023 को गिरफ्तार किया था. मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी. दोनों ही आरोपियों को रेगुलर बेल मिली है. इससे पहले हाई कोर्ट ने बिजनेसमैन समीर महेंद्रू और आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर चनप्रीत सिंह को जमानत दी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.