Breaking News in Hindi

दिवाली की रौनक के बीच जयपुर में कई जगह लगी आग, 84 लोग हुए घायल

दीपावली के पर्व पर शहरभर में 84 से अधिक लोग घायल हो गए और आग लगने की करीब 25 सूचनाएं मिलीं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में झुलस कर घायल होने के कुल 84 मामले सामने आए, जिनमें आखों में चोट के 43 मामले हैं। एसएमएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने कहा, ‘‘41 लोग झुलस गए और उन्हें कल रात अस्पताल लाया गया।

उनमें से सात लोगों को भर्ती कर लिया गया और बाकी को प्राथमिक उपचार दिया गया।” उन्होंने बताया कि आज सुबह समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान दर्ज किए गए कुल 84 मामलों में से 43 आखों में चोट के थे। सात लोगों को उपचार के लिये भर्ती किया गया है। जबकि 36 लोगों आपातकालीन उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अन्य अस्पतालों में कुछ और मामले सामने आए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र मीणा ने बताया कि बीती रात आग लगने की करीब 25 सूचनाएं मिलीं, हालांकि कोई बड़ी घटना नहीं हुई और कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चुनावी आचार संहिता के चलते और दीपावली के पर्व को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण रहा।” उन्होंने बताया कि राजधानी में भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात को सुगम बनाने के लिये विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....