Breaking News in Hindi

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कीर्ति, डांस करते हुए रीवा वंश की राजकुमारी ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

मुंबई: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की ‘कीर्ति’ उर्फ मोहिना कुमारी बीते कई दिनों से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। खबरें थी कि सतपाल महाराज की बहू रानी और रीवा वंश की राजकुमारी यानि एक्ट्रेस मोहिना कुमारी एक बार फिर मां बनने वाली हैं।

वहीं अब मोहिना कुमारी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। जी हां, मोहिना के घर एक बार फिर नन्हें मुन्ने बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। मोहिना ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह शास्त्रीय भारतीय नृत्य करती दिख रही हैं।

लुक की बात करें तो मोहिना पिंक फ्राॅक सूट में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।वह खूबसूरत डांस मूव्स करते हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

इससे पहले मोहिना के बेबी शावर का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही मोहिना की दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में चर्चा शुरु हुई थी।

15 अप्रैल, 2022 मोहिना कुमारी और उनके पति सुयश रावत पहली बार पेरेंट्स बने थे। कपल के घर प्यारे से बेटे की किलकारी गूंजी थी। 19 अप्रैल, 2022 को मोहिना ने अपने बच्चे की पहली झलक शेयर की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप