Breaking News in Hindi

देश की राजनीति के लिए अहम 13 और 15 जनवरी, जानिए क्या करेंगे पीएम मोदी और मायावती

नई दिल्ली/लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले 13 और 15 जनवरी जनवरी की तारीख बहुत अहम होने जा रही है। 13 जनवरी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Chunav 2024) का शंखनाद करने जा रहे हैं। वहीं 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती अपने पत्ते खोलेंगी कि वे इन चुनावों में किस धड़े का हिस्सा होंगी।

INDIA अलायंस को BSP की हां या ना, 15 को होगी खुलासा

मायावती यह साफ करने जा रही हैं कि लोकसभा चुनाव में वे किस धड़े का हिस्सा रहेंगी? इंडिया गठबंधन में जाएंगे या नहीं? अब तक मायावती ने दोनों धड़ों से समान दूरी बनाए रखी है। अब 15 जनवरी को स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी, जब सुबह 11 बजे मायावती प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

बता दें, समाजवादी पार्टी इस बात के लिए बिल्कुल राजी नहीं है कि बसपा को इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनाया जाए। एक दिन पहले ही इस बारे में जब सवाल पूछा गया तो अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा को शामिल कर लिया तो चुनाव बाद, जो कुछ होगा, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

अखिलेश के इस तंज का जवाब देते हुए मायावती ने रविवार को ट्वीट किया

अपनी व अपनी सरकार की दलित-विरोधी आदतों, नीतियों एवं कार्यशैली से मजबूर सपा प्रमुख द्वारा बीएसपी पर अनर्गल तंज कसने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में भी झांंककर जरूर देख लेना चाहिए कि उनका दामन भाजपा को बढ़ाने व उनसे मेलजोल के मामले में कितना दागदार है।

बिहार से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को बिहार के चंपारण जिले के बेतिया में रहेंगे। माना जा रहा है कि यहां रमण मैदान में होने वाली रैली से भाजपा और मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार का शंंखनाद कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...