Breaking News in Hindi

देश भर में चंद्रयान 3 की लैंडिंग के गवाह बनेंगे स्कूली बच्चेग्वालियर में कोई तैयारी नहीं

 ग्वालियर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का चंद्रयान 3 आज शाम 6:04 बजे चांद पर लैंड कर सकता है। इस गौरवशाली पल के साक्षी देश भर के स्कूलों और कॉलेजों के स्टूडेंट्स भी बन रहे है। देश के सभी जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बुधवार शाम 5:15 से खोलने का निर्देश दिया गया है। लेकिन इसको लेकर ग्वालियर जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से कोई तैयारी नहीं है ।इस बात की पुष्टि खुद डीईओ अजय कटियार ने की है ।

देश भर के लिए आदेश है

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर के स्कूल और कॉलेजों को आदेशित किया गया है इसी क्रम में ग्वालियर जिले के स्कूलों में यह गतिविधि करवाने के उद्देश्य से भोपाल लोक शिक्षण संचनालय से मंगलवार को आदेश जारी हुआ था लेकिन बावजूद इसके जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार को कोई जानकारी नहीं थी ।बता दें की आदेश में छात्रों को चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव टेलिकास्ट दिखाने के लिए कहा गया है। स्कूलों-कॉलेजों में मंगलवार देर शाम तक इसकी तैयारी चलती रही। स्कूल शिक्षा के महानिदेशक व अपर राज्य परियोजना निदेशक ने स्कूलों और कॉलेजों को शाम में खोलने का निर्देश दिया था। सभी स्कूलों में चंद्रयान 3 की सही लैंडिंग के लिए विशेष प्रार्थना सभा आयोजित करने के लिए भी कहा गया है। सभी जिलों के डायट प्रधानाचार्यों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। हालांकि विद्यालयों में मंगलवार शाम तक इसको ले कर ग्वालियर की तैयारिया नहीं है। शहर की कुछ सोसायटियों में भी चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर हवन और पूजापाठ का कार्यक्रम है। कुछ सोसायटियों में रेजिडेंट्स के लिए लाइव टेलिकास्ट की व्यवस्था की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...