Breaking News in Hindi

देहरी घाट पर नदी में डूबे मामा-भांजा, तलाश जारी, रेस्क्यू टीम ने तीन की जान बचाई

 सीहोर। सीहोर और शाजापुर जिले की सीमा पर बहने वाली पार्वती नदी में पितृमोक्ष अमावस्या पर स्नान करने पहुंचे पांच लोग डूब गए। इनमें से तीन लोगों को तो तुरंत बचा लिया गया, लेकिन दो लोग गहरे पानी में डूब गए। रेस्क्यू टीम उनकी तलाश में जुटी है। घटना पार्वती और अजनाल नदी के संगम पर बुधवार सुबह घटित हुई। जो दो युवक गहरे पानी में डूब गए, वो रिश्ते में मामा-भांजा हैं। पुलिस और एनडीआरफ की टीम उनकी तलाश में जुट गई है।

हादसा ग्राम पंचायत अमलाहा के पास देहरी घाट पर सुबह करीब 8 बजे हुआ। पितृमोक्ष अमावस्या होने के कारण नदियों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिनके साथ घटना घटित हुई, वे पांचों युवक पितृमोक्ष अमावस्या पर स्नान के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान गहराई में चले गए। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं। कालापीपल के रहने वाले कृपाल मेवाड़ा (30) और उसका भांजा बीरबल मेवाड़ा (19) लापता हैं। बचाए गए तीन लोगों को सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो जिलों की सीमा पर है देहरी घाट

पार्वती नदी ने देहरी घाट पर जहां यह हादसा हुआ, वहां दो जिलों की सीमा लगती है। नदी के एक तरफ शाजापुर जिला और दूसरी तरफ सीहोर जिला लगता है। पितृमोक्ष अमावस्या को लेकर बुधवार सुबह से ही देहरी घाट पर स्नान के लिए आए लोगों की भीड़ लगी है। आसपास के कई गांवों के लोग नदी में स्नान करने पहुंचे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन