Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

नक्सलियों ने मचाया उत्पात, युवक से मारपीट कर कार को किया आग के हवाले, इलाके में फैली दहशत

सुकमा। नक्सलियों ने बीती साम सुकमा जिले व उससे लगे आंध्र प्रदेश के इलाक़े में जमकर उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने कोन्टा दोरनापाल के बीच आसीरगुड़ा के नज़दीक एक यात्री बस व दो ट्रॉला में आग लगा दी। तो वहीं कोन्टा से सटे आंध्र प्रदेश के चट्टी के पास नक्सलियों ने एक कार में आग लगा दी साथ ही कार के मालिक की नक्सलियों ने जमकर पिटाई करते हुए उसके पास से मोबाइल पर्स व लैपटॉप भी नक्सली लूटकर ले गए।

ग़ौरतलब है कि अब माओवादियों द्वारा किसी आम लोगों को किसी तरह का नुक़सान नहीं पहुँचाया जाता था लेकिन इस बार नक्सलियों ने आंध्र प्रदेश के राजमेद्री से बिलासपुर जा रहे व्यक्ति को कोन्टा के नज़दीक रोक नक्सलियों ने ना सिर्फ़ उसकी कार को फूंक दिया बल्कि उस व्यक्ति के साथ मारपीट कर लूटपाट भी की गई। इससे पहले लोगों में माओवादियों के प्रति इतनी सहानुभूति तो होती ही थी की माओवादी निर्दोषों व आम लोगों के साथ कभी ग़लत नहीं करते पर इस बार माओवादियों का अपना कौन सा चेहरा सामने है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.