Breaking News in Hindi

नर्मदा एक्सप्रेस के पहिए के पास लगी आग से मचा हड़कंप

बिलासपुर। बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस की एक बोगी के नीचे पहिए के पास आग लग गई। देखते ही देखते धुआं बोगी तक पहुंच गया। इस दौरान जैसे ही ट्रेन रुकी यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ देर में ही पूरी बोगी खाली हो गई।

घटना बुधवार को टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास की है। ट्रेन इसी समय पर रेलवे स्टेशन पहुंचती है। बेलगहना स्टेशन से छूटने के कुछ समय बाद एस-3 कोच के नीचे धुआं उठने के बाद से अगल-बगल की बोगी में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। टेंगनमाडा रेलवे स्टेशन में ट्रेन के रुकते ही बोगी के सभी यात्री हड़बड़ाहट में बोगी से उतरने लगे।

कुछ देर में ही पूरी बोगी खाली हो गई। रेलवे का कहना है कि जब ब्रेक चिपक जाता है तो इस तरह की घटना होती है। घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारी आनन-फानन में पहुंचकर मरम्मत शुरू की। इसके कुछ समय बाद आग अपने आप ही बुझ गई। सुधार कार्य करने के कुछ समय बाद रेलवे के टीटी ने सभी यात्रियों को वापस बोगी में बैठने का अनुरोध किया। सुधार कार्य के बाद तुरंत ही ट्रेन को स्टेशन से रवाना कर दिया गया।

नियमित मरम्मत व जांच का अभाव

ब्रेक बाइडिंग की यह घटना तभी होती है जब ट्रेन की नियमित मरम्मत व जांच नहीं होती है। नियमानुसार आइलिंग से उपकरणों की जांच करने का प्रविधान है। लेकिन कोचिंग डिपो में इसका अभाव रहता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप