Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

नर्सिंग घोटाले के विरुद्ध युवा कांग्रेस का सत्याग्रह खत्म, उमंग सिंघार बोले- सीएम को स्वच्छ छवि बरकरार रखनी है तो सारंग को हटाएं

भोपाल। प्रदेश में हुए नर्सिंग कालेज घोटाले को लेकर मप्र कांग्रेस की युवा इकाई ने राजधानी के बोर्ड आफिस चौराहे पर मंगलवार को सत्याग्रह का आगाज किया था। बुधवार को युवा कांग्रेस ने इस सत्याग्रह का विरोम दे दिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दूसरे दिनइस सत्याग्रह में पहुंचे और युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह को बिस्कुट खिलाकर सत्याग्रह समाप्त कराया। इस अवसर पर उमंग सिंघार ने कहा कि मंत्री विश्वास सारंग का इस्तीफा न होने तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि जब यह फर्जीवाड़ा सामने आया था, उस वक्त विश्वास सारंग चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे।

जारी रहेगा संघर्ष

इस मौके पर उमंग सिंघार ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस सत्याग्रह के लिए बधाई दी और कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आपका यह संघर्ष काबिले-तारीफ है।आपकी इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी और उसके विधायक पूरी तरह आपके साथ हैं। यह लड़ाई सदन से लेकर मैदान तक विश्वास सारंग के खिलाफ चलती रहेगी।

सीएम की तारीफ

सिंघार ने कहा कि हमारी लड़ाई उस मंत्री से है, जो सीएम मोहन यादव की कैबिनेट में शामिल है। मोहन यादव ऐसे भ्रष्टाचारी मंत्री को रखे हैं। अभी नए-नए मोहन यादव आए हैं। उनकी छवि स्वच्छ है। अगर वह चाहते हैं कि उनकी छवि खराब हो, मंत्री के काले दाग के छींटे उनके कपड़ों पर भी आएं तो वह उन्हें झेलें।
इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी शेषनारायण ओझा भी सत्याग्रह में पहुंचे और युवा कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद किया ।

24 घंटे तक चला सत्याग्रह

युवा कांग्रेस ने मंगलवार से बोर्ड ऑफिस चौराहे पर 24 घंटे का सत्याग्रह शुरू किया था। इस सत्याग्रह में पहले दिन पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, सुखेंद्र सिंह, सुनील सर्राफ समेत नर्सिंग घोटाले से प्रभावित छात्र-छात्राएं भी सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे थे। सत्याग्रह स्थल पर कुछ नर्सिंग छात्राएं फूट-फूटकर रोने लगीं। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर शिक्षा माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.