Breaking News in Hindi

नहीं थम रहा पटवारी भर्ती घोटाले का मामला! आक्रोशित अभ्यर्थियों ने निकाला कैंडल मार्च, सरकार और प्रशासन को दी ये चेतावनी

इंदौर। मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भर्ती को रद्द करने और जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर प्रदेश भर के आक्रोशित अभ्यर्थियों ने सोमवार रात को जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च निकाला। पटवारी भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर प्रदेश भर में नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के नेतृत्‍व में प्रदेश के सभी जिला मुख्‍यालयों पर पटवारी उम्‍मीदवारों ने कैंडल मार्च निकाला है।

वहीं इस कैंडल मार्च के दौरान अभ्यर्थियों ने सरकार और प्रशासन को मांगे पूरी नहीं होने पर भोपाल में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दे दी है। जिसमें कल यानी 28 फरवरी को 13 लाख अभ्यर्थियों प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि पटवरी भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले के खिलाफ अभ्यर्थियों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जिसमें वे कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास