Breaking News in Hindi

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपित के मकान पर चला बुलडोजर

उज्जैन। सतना की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित आटो चालक का मकान जेसीबी से तोड़ दिया गया। आरोपित के पिता ने सालों से सरकारी जमीन पर कब्जा कर कच्चा मकान व धार्मिक स्थल बना रखा था। नगर निगम ने जगह खाली करने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया था। मकान तोड़ने के लिए निगम का अमला जेसीबी लेकर पहुंचा था। कुछ ही देर में अवैध निर्माण ध्‍वस्‍त कर द‍िया गया।

#WATCH उज्जैन (मध्य प्रदेश): नगर निगम की टीम ने दुष्कर्म के आरोपी के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाया। pic.twitter.com/EhwUImfYmT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023

बता दें कि सतना की 15 वर्षीय नाबलिग से दुष्कर्म के आरोपित भरत सोनी का नानाखेड़ा स्थित मकान गिराया गया। नगर निगम व पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम द‍िया। सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान व धार्मिक स्थल बना रखे थे। इस पर आरोपित सोनी अपने माता-पिता व भाई-भाभी के साथ सालों से रह रहा था। पुलिस आरोपित सोनी को जल्द से जल्द सजा दिलवाने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए पुलिस डीएनए जांच रिपोर्ट के साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी है।

आठ किमी तक पैदल घूमती रही बच्ची, किसी ने नहीं की मदद

गौरतलब है कि 25 सितंबर को मानसिक रूप से कमजोर सतना की नाबालिग बच्ची देर रात करीब तीन बजे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भटक रही थी। उस दौरान आरोपित भरत सोनी उसे अपनी आटो रिक्शा में बैठाकर ले गया और जीवनखेड़ी क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की थी। इसके बाद वह अर्धनग्न अवस्था में करीब आठ किलोमीटर तक पैदल घूमती रही। इस दौरान उसकी किसी ने मदद नहीं की थी। बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा चौराहे से करीब दांडी आश्रम के राहुल आचार्य ने उसकी अवस्था देखकर मदद की और पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस ने एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल पकड़ा था आरोपित को

पुलिस ने एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपित भरत सोनी को गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपित को घटनास्थल जीवनखेड़ी ले गई थी। यहां सोनी ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागने का प्रयास किया था। गिरने से उसके पैर की हड्डी टूट गई थी। कोर्ट ने उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इंदौर में आरोपित का उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द से जल्द ही सजा दिलवाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...