Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

नाबालिग लड़के और लड़की का शव पेड़ से लटका मिला, प्रेम संबंधों की आशंका

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक नाबालिग लड़के और लड़की का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, ऐसी आशंका है कि प्रेम संबंध में दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धंधापुर गांव में नदी के किनारे एक पेड़ पर 15 वर्षीय लड़की और 17 वर्षीय लड़के का शव लटका हुआ मिला।

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को रविवार दोपहर घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस के एक दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा थी। उन्होंने बताया कि लड़का जिले के बघिमा गांव का रहने वाला था और अपनी बुआ के घर में रहता था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों की पिछले कुछ समय से जान-पहचान थी और लड़की के परिजन इस रिश्ते से नाराज थे। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि दोनों शनिवार रात को ही घर से निकले थे और रविवार दोपहर बाद एक चरवाहा ने उनके शव को पेड़ से लटका हुआ देखा, जिसके बाद घटना की सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.