Breaking News in Hindi

निलंबित आइपीएस जीपी सिंह बर्खास्त राज्य की सिफारिश पर गृह मंत्रालय ने लगाई मुहर

रायपुर। राजद्रोह और आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में आरोपी आइपीएस जीपी सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आठ वर्ष पहले ही नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। राज्य सरकार की सिफारिश के लगभग 10 महीने बाद गृह मंत्रालय ने बर्खास्तगी पर मुहर लगा दी है। राज्य सरकार के खिलाफ षड्यंत्र और आपराधिक मामलों को आधार मानते हुए कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार को यह प्रस्ताव भेजा था कि दागी अफसर को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाए। वर्ष 2022 में जीपी सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उन पर लगे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया था। आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में जीपी सिंह के खिलाफ 10 करोड़ से अधिक के सम्पत्ति का ब्यौरा मिला था। इसके साथ ही सरकार गिराने की साजिश पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। 5 जुलाई 2021 को राज्य सरकार ने जीपी सिंह को निलंबित किया था। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में यह पहले आइपीएस अधिकारी रहे, जिनकी गिरफ्तारी हुई और सरकार ने बर्खास्त करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को चिठ्ठी लिखी।

राजद्रोह से लेकर गिरफ्तारी तक का सफर

आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के एडीजी पद से हटाए जाने के बाद ईओडब्ल्यू ने ही जीपी सिंह पर शिकंजा कसा था। एक जुलाई 2021 को पहली बार छापा पड़ा। जांच के दौरान उनके खिलाफ बड़ी मात्रा में सबूत मिले। 8 जुलाई 2021 को दोबारा जांच के दौरान घर से मिले सबूतों के आधार पर जीपी सिंह पर राजद्रोह का प्रकरण दर्ज किया गया। 9 जुलाई 2021 को जीपी सिंह ने राज्य सरकार की कार्रवाई के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर की और सीबीआइ से जांच की मांग रखी। इसके बाद जीपी सिंह फरार हो गए। 11 जनवरी 2022 को उन्हें गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया और मई 2022 में उन्हें जमानत मिल गई थी।

डायरी में कई राजनेताओं और अफसरों के नाम

जीपी सिंह के आवास पर मिले एक डायरी में लिखे गए सनसनीखेज वाक्यों से हड़कंप मचा था। इसके आधार पर ही राजद्रोह का प्रकरण दर्ज किया गया था। इस डायरी में कई बड़े राजनेताओं और आला अधिकारियों का भी जिक्र किया गया था। अंग्रेजी में लिखी गई इस डायरी में सरकार के खिलाफ कई प्रकार की बातें लिखी गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप