Breaking News in Hindi

नेवी ऑफिसर से चलाया अफेयर, अब कर रही 5 करोड़ की मांग… अधिकारी ने पुलिस को सुनाई आपबीती

उत्तर प्रदेश के नोएडा से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. नोएडा में रहने वाले एक अधिकारी को सोशल मीडिया के जरिए मिली युवती से प्यार हो गया. पीड़ित अधिकारी का कहना है कि युवती ने पहले उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाया. इसके बाद लाखों रुपये ऐंठ लिए. अब वह अधिकारी से 5 करोड़ रुपये की मांग कर रही है. वहीं, पीड़ित अधिकारी ने मामले में शिकायत उत्तराखंड पुलिस से कर दी है.

गोरखपुर के रहने वाले रविकांत पंडित नोएडा के सेक्टर 74 के गोल्फ सिटी सोसाइटी में रहते हैं. रविकांत पंडित मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं. पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दोस्ती सोशल मीडिया पर एक युवती के साथ हुई थी. वह काशीपुर उत्तराखंड की रहने वाली है.

कर रही और पैसे देने की मांग

दोस्ती में युवती ने उनसे प्यार भरी बात की और कई लाख रुपये हड़प लिए. इतना ही नहीं अधिकारी का कहना है कि युवती ने उनके क्रेडिट कार्ड से भी खरीदारी की थी. अधिकारी का आरोप है कि अब वे धमकी दे रहे हैं कि अगर उन्होंने युवती से शादी नहीं की तो वे उन्हें रेप के झूठे मुकदमे में फंसा देंगे. अधिकारी का कहना है कि युवती और उसके परिवार वालों ने फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनवाकर उनसे 5 करोड़ रुपये फिरौती की मांग की है.

पिता ने बुलाया था मिलने

पीड़ित अधिकारी के मुताबिक,4 मई 2024 को युवती के पिता ने उन्हें किसी बहाने काशीपुर बुलाया. यहां युवती और उसके पिता ने अधिवक्ता से फर्जी दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर करा लिए.अधिकारी का आरोप है कि अब वे फर्जी विवाह प्रमाण पत्र निरस्त कराने के नाम पर अधिकारी से पांच करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पीड़ित ने मामले में काशीपुर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन