Breaking News in Hindi

पंजाबी गाने पर झूमकर नाचीं परिणीति चोपड़ा, संगीत सेरेमनी से सामने आया वीडियो

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू करने वाले हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। 20 सितंबर से दोनों की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे थे। अब परिणीति और राघव शादी के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। उदयपुर में कपल का ग्रैंड वेलकम किया गया। वहीं, कपल की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों गुरुद्वारे में बाबा जी का आशीर्वाद ले रहे हैं।

संगीत सेरेमनी खूब की एंजाॅय

वायरल हो रहा वीडियो परिणीति चोपड़ा और राघव की संगीत सेरेमनी का है, जिसमें देखा जा सकता है कि परिणीति बेहद खुश हैं और जमकर नाच रही हैं। कपल ने अपने डांस मूव्स से शानदार माहौल बना रखा है। परिणीति पंजाबी गाने ‘तेरा यार बोलदा’ पर शानदार डांस कर रही हैं। इस वीडियो में परिणीति ने सिल्वर रंग का शिमरी आउटफिट पहना हुआ है। वहीं, राघव भी एक्ट्रेस के साथ खड़े हुए हैं और हल्का-हल्का डांस कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि परिणीति उस फंक्शन को काफी एंजाॅय कर रही हैं।

प्री-वेडिंग फंक्शन के वीडियो वायरल

इससे पहले सामने आए वीडियो में परिणीति और राघव बाबा जी से आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे थे। इस दौरान परिणीति के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। बता दें कि 13 मई को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दिल्ली के कपूरथला में सगाई की थी। इस फंक्शन में कपल के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। बस 1 दिन बाद दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कपल की शादी की तैयारियां काफी पहले ही शुरू हो गई थी। अब उदयपुर में शादी के बाकी फंक्शन्स होने वाले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन