Breaking News in Hindi

पति से झगड़ा कर आई थी मायके, पड़ोसी ने झांसा दिया… होटल बुलाया और कर दिया गलत काम

उत्तर प्रदेश के बरेली में रहने वाली महिला का भरोसा जीत कर उसके पड़ोसी ने इज्जत लूट ली है. यही नहीं, आरोपी ने वारदात का वीडियो भी बनाया है. यह महिला अपने से झगड़ा होने के बाद मायके में रह रही थी. वारदात के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है. आरोपी अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. मामला सुभाष नगर थाना क्षेत्र का है.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसका पति के साथ झगड़ा हुआ था. इस झगड़े के बाद वह मायके में आकर रहने लगी. चूंकि वह परेशान थी, इसलिए उसका पड़ोसी सोमबीर उसके दुखों पर मरहम लगाने के बहाने उसके संपर्क में आया और शादी का झांसा देकर सेटेलाइट बस अड्डे के पास स्थित होटल में ले गया. जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस पूरी वारदात का वीडियो भी बना लिया था. पीड़िता के मुताबिक अब आरोपी यही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी अभी फरार है. उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. पीड़िता ने बताया कि वारदात के बाद उसने सबसे पहले मामले की जानकारी अपने पति को दी और अब पति के साथ पुलिस में आकर रिपोर्ट लिखाई है. सुभाष नगर थाने के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक आरोपी की तलाश में दबिश तेज कर दी गई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...