Breaking News in Hindi

पत्नी को डायन बताकर मुंह पर मारे मुक्के, कपड़े उतारकर जंजीरों से बांध रात भर पीटा

देश भले ही डिजिटल दौर में प्रवेश कर चुका है लेकिन आज भी लोग जादू-टोने और भूत-प्रेत जैसी अंधविश्वासी बातों पर यकीन करते हैं. ऐसी ही शर्मसार कर देने वाली एक घटना राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में हुई. यहां एक महिला को डायन बताकर निर्वस्त्र कर पीटा गया. यह शर्मनाक हरकत महिला के पूर्व सरपंच पति, सौतन और सास ने मिलकर की. रुंह कपां देने वाली इस घटना में महिला के साथ उत्पीड़न की सारी हदे पार कर दी गई. उस पर नींबू छिड़के गए.

महिला को चारपाई पर जंजीरों से बांधकर रात भर बेरहमी से पिटाई की गई. पीटते वक्त उस पर टोना भी किया गया. महिला को इतना मारा गया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला के पिता को इस मामले की जानकारी हुई तो वह पुलिस से शिकायत करने पहुंचे. पुलिस ने उनकी शिकायत सुने बगैर थाने से टरका दिया. महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. उस पर ससुरालियों ने सौतन के बेटे को जादू टोने से बीमार करने का आरोप लगाया है.

पूर्व सरपंच से हुआ था नातरा विवाह

घटना बांसवाड़ा जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र की है. यहां की रहने वाली एक महिला को डायन बताकर उसके ससुरालियों ने जमकर पिटाई की. पीटने वालों में उसका पति भी शामिल था जो पूर्व में गांव का सरपंच रह चुका है. पुलिस से की शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका साल 2021 में नातरा विवाह (पुनर्विवाह) हुआ था. उसके पति की पहले से एक पत्नी है. महिला ने बताया कि शादी के बाद उसके 2 बेटियां हुईं. उसके पति की पहली पत्नी का एक बेटा है.

कपड़े उताकर चारपाई से बांधा, नींबू छिड़का, रात भर की पिटाई

14 फरवरी को दूसरी पत्नी के बेटे की तबीयत बिगड़ गई. महिला पर उसके पति और सौतन ने बेटे पर जादू टोना का आरोप लगाया. आरोप है कि उसे डायन कह कर पीटना शुरू कर दिया. महिला के कपड़े उतार कर उसके पति, सौतन और सास ने उसे चारपाई पर जंजीरों से बांध दिया. उसके मुंह पर मुक्के मारे गए. रात भर उसके साथ तीनों ने पिटाई की. महिला के ऊपर नींबू छिड़के गए.

पिता ने की पुलिस से शिकायत

अगली सुबह पीड़िता का पिता उसके घर पहुंचा. उसने घर में बेटी को चारपाई से बंधा देखा. उसने बेटी को छुड़ाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया. वह शिकायत लेकर घाटोल डिप्टी के ऑफिस गए. उन्हे वहां से यह कहकर रवाना कर दिया कि अभी साहब नहीं है, कल आना. पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की. बाद में पुलिस ने मामला दर्ज किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...